अंजनी का लाल दुलारा | Anjani ka Lal Dulara

Anjani ka Lal Dulara:

Anjani ka Lal Dulara
Anjani ka Lal Dulara
मेरी विनती सुनो हनुमान, धरूं मैं थारो ध्यान,
पवन का प्यारा अंजनी का लाल दुलारा ।।टेर।।
सिर मुकुट गले फूल माला,श्री लाल लंगोटा वाला,
थारे कुण्डल झलके कान, जो जग उजियारा, अंजनी का लाल दुलारा।।
शिव शंकर के अवतारी हो, श्री राम के आज्ञाकारी हो,
तुम पवनपुत्र बलवान,तेज अति भारा, अंजनी का लाल दुलारा।।
लक्ष्मण के प्राण बचाये, अहिरावन को मार गिराये,
श्री राम के भक्त सुजान, करो निस्तारा, अंजनी का लाल दुलारा।।
नित नाम रटूं मैं थारा, दुख संकट हरियो मारा,
कहे भक्त करो कल्याण,दास मैं थारा, अंजनी का लाल दुलारा।।

Leave a Comment