Anjani ka Lal Dulara:
मेरी विनती सुनो हनुमान, धरूं मैं थारो ध्यान, पवन का प्यारा अंजनी का लाल दुलारा ।।टेर।। |
सिर मुकुट गले फूल माला,श्री लाल लंगोटा वाला, थारे कुण्डल झलके कान, जो जग उजियारा, अंजनी का लाल दुलारा।। |
शिव शंकर के अवतारी हो, श्री राम के आज्ञाकारी हो, तुम पवनपुत्र बलवान,तेज अति भारा, अंजनी का लाल दुलारा।। |
लक्ष्मण के प्राण बचाये, अहिरावन को मार गिराये, श्री राम के भक्त सुजान, करो निस्तारा, अंजनी का लाल दुलारा।। |
नित नाम रटूं मैं थारा, दुख संकट हरियो मारा, कहे भक्त करो कल्याण,दास मैं थारा, अंजनी का लाल दुलारा।। |